OMG: शराब गटकने के बाद इस वजह से लोग बोलने लगते हैं फर्राटेदार अंग्रेज़ी, हुआ खुलासा

img

अक्सर आपने देखा होगा कि शराब के नशे में धुत लोग भद्दे काम करने लगते हैं. शराब के नशे में सिर्फ आम आदमी ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटी भी अजीबोगरीब हरकतें करने लगते हैं। आपने भी देखा होगा कि बहुत से लोग शराब पीकर अंग्रेजी बोलने लगते हैं।

Alcohol Facts

यह बहुत आश्चर्य की बात है कि कैसे लोग नशे में धुत्त हो जाते हैं और अंग्रेजी बोलना शुरू कर देते हैं? जबकि वही लोग बिना शराब पिए अंग्रेजी बोलने में झिझकते हैं। शराब का नशा एक ऐसा नशा है जिसमें कई लोग डूब जाते हैं और हर सवाल का जवाब अंग्रेजी में देने लगते हैं। क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों होता है?

पीछे छिपा है वैज्ञानिक कारण
आपको बता दें कि इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण है। जर्नल ऑफ साइकोफार्माकोलॉजी में एक शोध प्रकाशित हुआ है। इस शोध के अनुसार शराब के कुछ घूंट पीने से व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास काफी बढ़ जाता है। इसके बाद शराब पीने वाले लोग अंग्रेजी में बात करने लगते हैं। जबकि शराब के बिना वह अंग्रेजी बोलने में झिझकते हैं।

शोध के अनुसार शराब का नशा व्यक्ति को दूसरी भाषा सिखाने में सहायक होता है। शराब के सेवन से भाषाई दक्षता बढ़ती है। शराब पीते ही ऐसे लोग उन चीजों पर ज्यादा ध्यान देने लगते हैं, जिन्हें होश में रहते हुए करने से वे झिझकते हैं।

50 जर्मन लोगों पर किया गया टेस्ट
ब्रिटेन के किंग्स कॉलेज, यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल और यूनिवर्सिटी ऑफ मास्ट्रिच नीदरलैंड्स के शोधकर्ताओं ने इसके लिए एक परीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 50 जर्मन लोगों के एक ग्रुप को चुना। इन लोगों ने हाल ही में डच सीखा था। इनमें से कुछ लोगों को पीने के लिए शराब दी गई। लोगों को उनके वजन के अनुपात में शराब दी गई। वहीं, कुछ लोगों को शराब नहीं पिलाई गई।

इसके बाद टेस्ट में भाग लेने वाले सभी लोगों को डच भाषा में बोलने को कहा गया। वे लोग नहीं जानते थे कि किस व्यक्ति ने शराब पी है और किसने नहीं। शोध से पता चला कि जो लोग शराब पीते थे, वे डच भाषा में बेहतर ढंग से बात कर पाते थे।

Related News