img

जांजगीर पुलिस ने दुष्कर्म करने वाले आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। आरोपियों में रविकुमार सूर्यवंशी उम्र 29 वर्ष निवासी बिलाई थाना जांजगीर और मंगतूराम शिववंशी उम्र 55 वर्ष निवासी किया है।

आरोपी एक विरूद्ध धारा 376 दो, 476 घ, 323, 506 भारतीय दंड विधान का कारवाई की गई है। महिला की रिपोर्ट के आधार पर 27 सितंबर की दोपहर वह घर पर अकेली थी। तभी दोनों आरोपी रविकुमार और मंगतू पीड़िता के घर में आए।

पीड़िता के पति के बारे में जानकारी पूछ रहे थे। जब महिला ने बताया कि उसका पति घर पर नहीं है तो दोनों आरोपियों ने जबरदस्ती महिला का हाथ पकड़ लिए। उसका मुंह दबाकर रेप किया।

साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने जुर्म स्वीकार कर लिया।

--Advertisement--