पेट्रोल-डीजल के मूल्य वृद्धि पर विपक्ष में उबाल, ओमप्रकाश ने चलाई साइकिल

img

उत्तर प्रदेश॥ यूपी में पेट्रोल और डीजल के मूल्य ने इन दिनों सरकार के विपक्षी दलों ने मुद्दा बना लिया है। गुरुवार को सुभासपा के अध्यक्ष विधायक ओमप्रकाश राजभर अपने आवास से साइकिल चलाकर विधानसभा जाने का प्रयास किया, हालांकि पुलिस ने उन्हें रोक लिया।

Omprakash rajbhar

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को पुलिस द्वारा उनके आवास के बाहर ही रोक दिया गया। ओमप्रकाश ने कहा कि वह एक जनप्रतिनिधि हैं और पुलिस द्वारा उनको रोका जाना गलत है। पेट्रोल और डीजल के मूल्य वृद्धि से नाखुश होकर वह और उनके विधायकों ने साइकिल से विधानसभा जाने की योजना की, क्योंकि अब वह वाहन से नहीं चल सकते।

पढि़एःकम्युनिस्ट शब्द हटाने के लिए विश्व हिन्दू सेना ने लगाया विवादित पोस्टर!

वहीं, यूथ कांग्रेस के नेताओं ने भी बीते 24 घंटे में पूरे प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि पर धरना प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने पेट्रोल और डीजल की मूल्यवृद्धि पर केंद्र सरकार को उनके चुनाव के समय कराए गए वादों को याद कराया। उन्होंने केंद्र सरकार को वादों को भूल जाने वाली सरकार बताया है।

Related News