उत्तराखंड में इस तरह से किया जा रहा चीन का विरोध, जानने के बाद लगेगी चीनियों को मिर्ची

img

देहरादून॥ उत्तराखंड कांग्रेस ने बुधवार को चीन की हिंसक झड़प में शहीद भारतीय सेना के 20 जवानों को नमन करते हुए चीन का झंडा फूंका। प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत के नेतृत्व में कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान सीमा पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित कर चीन की चालबाज नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया।

CHINA

सारस्वत ने कहा कि पड़ोसी देश चीन धाखेबाज है। वह पड़ोसी देशों को उकसा रहा है। चीन उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में सीमा पर तनाव बढ़ा रहा है। तो वहीं भारतीय के इस विरोध प्रदर्शन से चीन को बहुत ज्यादा मिर्ची लग रही है।

पढि़ए-भारत-चीन झड़प: दोनों देशों के बीच टकराव से घबराया ये देश, कर रहा शांति की अपील

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना,प्रदेश महामंत्री पी.के. अग्रवाल, राजेन्द्र, नवीन जोशी, हरिकृष्ण भट्ट,गोदावरी थापली,पूर्व मंत्री अजय सिंह,विशेष आमंत्रित सदस्य सुभाष चैधरी, निवर्तमान मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा,निवर्तमान प्रवक्ता गरिमा दसौनी, अजय नेगी, सूर्यप्रताप सिंह राणा, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र नेगी, विजय रतूड़ी मोन्टी, पुष्कर सारस्वत, अविनाश मणि,अजय रावत, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, गौरव चौधरी, संदीप चमोली, प्रदेश सचिव शांति रावत आदि मौजूद रहे।

Related News