img

साल 2023 में कई नई कारें आई हैं। बीते 2 महीनों में इनकी संख्या बहुत बढ़ गई है. लॉन्च में एक नई कार, एक अपडेटेड फेसलिफ्ट और एक विशेष संस्करण शामिल है। अब कुछ अन्य मॉडल भी बाजार में आने के लिए तैयार हैं। तो आइए जानते हैं उन 3 कारों के बारे में जो नवंबर महीने में लॉन्च होंगी।

फेसलिफ्ट मर्सिडीज-बेंज जीएलई को 2023 की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च किया गया था। अब इसे 2 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। अपडेटेड एसयूवी में काफी कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर्स मिलेंगे। इसके भारत-स्पेक मॉडल में 2-लीटर और 3-लीटर डीजल इंजन विकल्प मिलने की संभावना है। इसकी कीमत 93 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होने का अनुमान है।

इस (टाटा पंच ईवी) कार को कई दफा टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। इस कार में Nexon EV के कुछ डिजाइन एलिमेंट्स मिल सकते हैं। कार के दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ आने की संभावना है। पंच के इलेक्ट्रिक वर्जन की शुरुआती कीमत 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है।

कुछ दिन पहले स्कोडा ने भारतीय बाजार में सुपर्ब को बंद कर दिया था। अब वह दोबारा वापस आ रही हैं. कंपनी ने हाल ही में 2024 सुपर्ब के डिज़ाइन स्केच का खुलासा किया है। इस कार को 2 नवंबर को ग्लोबली लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, भारत में ये कार अगले साल लॉन्च हो सकती है।

--Advertisement--