img

आप सब्जियों के साथ पका हुआ लहसुन अवश्य ही खाते होंगे, पर क्या आप कच्चा लहसुन खाने के फायदे जानते हैं, अगर आप जान जाएंगे तो कल से ही खाना शुरू कर देंगे। आपको ये जानकर जरूर हैरानी होगी कि कच्चा लहसुन खाने से सीधे दिल को फायदा होता है।

जानकारी के अनुसार निहार मुंह लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में सहायता मिलती है। कच्चा लहसुन दिल की सेहत के लिए लाभदायक होता है। लहसुन में एलिसिन नामक पदार्थ होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता करता है।

एलिसिन में रक्त को पतला करने की क्षमता होती है। यह रक्त संचार को संतुलित करने में मदद करता है। जब हम सवेरे खाली पेट लहसुन खाते हैं तो हम एलिसिन का सेवन करते हैं। लहसुन को पकाने से एलिसिन का असर कम हो जाता है इसलिए कच्चा लहसुन खाना अधिक लाभदायक होता है।

हालांकि लहसुन में तीखी गंध होती है, पर सवेरे खाली पेट लहसुन खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

ये जानकारी सामान्य ज्ञान पर आधारित है. किसी भी भोजन का सेवन करने या अपना आहार बदलने से पहले विशेषज्ञों से राय जरुर लें।

--Advertisement--