पाकिस्तान ने फिर की शर्मनाक करतूत, कहीं पड़ ना जाए लेने के देने

img

लाहौर॥ पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर मछली पकड़ने वाली 3 नौकाएं जब्त कीं। ये जानकारी मछुआरों के एक संगठन ने दी।

पोरबंदर मछुआरा नौका संगठन के अध्यक्ष जीवन जुंगी ने कहा कि पीएमएसए ने कच्छ जिले में जखाऊ तट के पास अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के नजदीक इन मछुआरों को अरेस्ट किया।

उन्होंने कहा कि हमें पता चला है कि 18 मछुआरों और उनकी 3 नौकाओं को गुरुवार को कराची बंदरगाह ले जाया गया। 15 अगस्त से मछली पकड़ने का नया मौसम शुरू होने के बाद पाकिस्तानी अफसरों द्वारा मछुआरों को पकड़े जाने की यह पहली घटना है।

पढि़ए-नौसैनिक अड्डे पर अभी-अभी हुआ बड़ा हमला, हमले में अब तक इतनों की मौत से मचा हाहाकार…

Related News