पाकिस्तान के PM इमरान खान ने किया ये काम तो देशवासी ही उड़ाने लगे मजाक

img

नयी दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पाकिस्तान के ही लोग मजाक उड़ा रहे हैं। दरअसल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने ट्विटर से सभी को अनफॉलो कर दिया है।

साथ ही उन्होंने अपनी पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ को भी अनफॉलो कर दिया है। इसके बाद वह ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं ऐसा कहा जा रहा है कि वह पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को लेकर हीन भावना महसूस कर रहे हैं।

imran khan

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सोमवार सुबह पाकिस्तान में टेविटर यूजर्स ने देखा कि इमरान खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से सबको अनफॉलो कर दिया है। इसी बीच यह भी पता लगा कि उन्होंने अपनी पूर्व पत्नी और फिल्म प्रड्यूशर जेमिमा गोल्डस्मिथ को भी अनफॉलो कर दिया है।

दरअसल, इमरान खान ने साल 2010 में अपना ट्विटर अकाउंट बनाया था। इसके बाद उनकी दो बार शादी भी हो चुकी है। लेकिन तब उन्होंने अपनी पहली पत्नी जेमिमा को अनफॉलो नहीं किया था।

मगर इस बार इमरान ने सभी को अनफॉलो कर दिया है। इमरान खान के जेमिमा को अनफॉलो करने पर कई यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट भी किया है।

इमरान के सभी फॉलोवर्स भी उन्हें अनफॉलो कर दें

अब्बासी नामक एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया- काफी अच्छा होगा इमरान को फॉलो करने वाले सभी लोग भी उन्हें अनफॉलो कर दें। इसके बाद ही उन्हें पता चलेगा कि ऐसा करने पर क्या महसूस होता है। दूसरों के बारे में नहीं जानता, लेकिन मैं शुक्रवार से पहले तक उन्हें फॉलो करता था। जो इंसान अपने लोगों की इज्जत नहीं कर सकता, वह जनता की क्या इज्जत करेगा।

नवाज का ट्विटर अकाउंट देखकर लिया यह फैसला

एक ट्विटर यूजर ए कियानी ने ट्वीट किया- इमरान खान ने नवाज शरीफ का ट्विटर टाइमलाइन विजिट किया। उन्हें महसूस हुआ कि नवाज किसी को फॉलो नहीं करते हैं। इससे वह नाराज हो गए। उन्हें लगा कि अगर वे किसी को फॉलो करेंगे तो नवाज से कमतर हो जाएंगे। इसके बाद उन्होंने अपने सभी सांसदों और पहली पत्नी को अनफॉलो कर दिया।

Related News