img

2 सितंबर शनिवार का दिन यानी वो दिन जब भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे। मुकाबला बेशक क्रिकेट का होगा लेकिन ये क्रिकेट का मुकाबला भी किसी जंग से कम नहीं होगा। दोनों टीमों के पीछे होंगी करोड़ों लोगों की भावनाएं और मैदान में दिखेगा भरपूर रोमांच। हम आपको बताने वाले हैं कुछ बेहद दिलचस्प आंकड़े। साथ ही बताएंगे भारत और पाकिस्तान के बीच हुए कुछ बेहद रोचक क्रिकेट मुकाबलों के बारे में। तो आईये शुरू करते हैं।

आज तक एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 16 बार भिड़ंत हुई है। इन 16 में से नौ बार भारत ने पाकिस्तान को पीटा है जबकि पाकिस्तान ने छह मैचों में भारत को शिकस्त दी है और एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका। भारत सात बार एशिया कप का विजेता रह चुका है और दो बार पाकिस्तान भी से जीत चुका है। साल 1984, 1988, 1990, 1995, दो हज़ार 10, 2016 और 2018 में भारत ने एशिया कप जीता था।

करीब चार सालों के बाद आज दोनों टीमें वनडे फॉर्मेट में भिड़ेंगी। तो ये तो थी एशिया कप की बातें, आकड़ों की बातें लेकिन आपको बताते हैं कुछ ऐसे आज जिसे याद करके आप भी जोश में आ जाएंगे। 20 सितंबर 1989 भारत की टीम पाकिस्तान में थी। कराची के मैदान में वनडे चल रहा था। मनोज प्रभाकर की गेंदों का सामना पाकिस्तानी कर नहीं पा रहे थे। 28 रनों पर पाकिस्तान के तीन विकेट गिर चुके थे। तभी पाकिस्तानी दर्शकों ने भारतीय क्रिकेटरों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। जावेद मियांदाद ने कोशिश की दर्शकों को समझाने की लेकिन वो ऐसा कर नहीं पाए।

पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और इस मैच में अजरुद्दीन को चोट भी लग गई थी। हालात देखते हुए 14 ओवर में ही इस मैच को रद्द करना पड़ा। 1978 में पाकिस्तान के साहिवाल में भारत और पाकिस्तान के बीच क्वेटा में एक मुकाबला हुआ। ये सीरीज का तीसरा मुकाबला था। पाकिस्तान ने 40 ओवर में 205 रन बनाए। भारत ने 37 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए थे। पाकिस्तानी गेंदबाज सरफराज नवाज लगातार बाउंसर मारने लगे। अंपायर भी उनके फेवर में थे।

भारतीय कप्तान बिशन सिंह बेदी इस बात से नाराज हो गए और आगे खेलने से मना कर दिया। लेकिन पाकिस्तानी अंपायरों ने नियमों का हवाला देकर इस मैच को अपने खाते में डाल लिया और वो 1996 वाला वर्ल्डकप क्वार्टरफाइनल तो आपको याद होगा। वेंकटेश प्रसाद और आमिर सोहेल के बीच विवाद हो गया था। आमिर सोहेल ने चौका मारा और फिर प्रसाद को छेड़ दिया। अगली ही गेंद पर प्रसाद ने सोहेल की गिल्लियां उड़ा दी और पवेलियन लौटने का इशारा कर दिया।

दो हज़ार तीन के वर्ल्डकप वाला मुकाबला हरभजन सिंह और मोहम्मद यूसुफ के बीच जब बवाल हो गया था, मारपीट तक बात पहुँच गई थी। हरभजन ने खुद इस बात को बताया था। उन्होंने कहा था कि यूसुफ ने उनपर पर्सनल कमेंट किया, धर्म पर कमेंट किया, जिसके बाद दोनों ने छूरी कांटे उठा लिए थे। 2007 में कानपुर वाला मुकाबला तो याद होगा। इसमें गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी भिड़ गए थे। गंभीर ने अफरीदी की गेंद पर चौका लगाया। फिर अगली गेंद पर रन लेने के दौरान अफरीदी से उनकी टक्कर हो गई। फिर तो दोनों के बीच बवाल हो गया। मैच रेफरी ने दोनों पर भारी जुर्माना ठोका था। तो ये थे वो मुकाबले जब भारत पाकिस्तान के मैच में हो गया था बवाल।

--Advertisement--