औषधीय गुणों से भरपूर है पुदीना, ये होते है चौंकाने वाले फायदे…

img

नई दिल्ली 11 सितंबर। पुदीने की पत्त‍ियों का उपयोग मुख्य रूप से चटनी बनाने के लिये किया किया जाता है। इसकी चटपटी चटनी खाने के स्वाद को दोगुना कर देती है। पुदीना मुख्य खाद्य पदार्थ तो नहीं है, फिर भी पुदीने की मौजूदगी से खाने का स्वाद बढ़ जाता है। इसके अकिरिक्त पुदीने की पत्तियों में औषधीय गुण भरपूर मात्रा में पाये जाते है। जो हमे अनेक प्रकार की बीमारी से सुरक्षित करते है। तो जोनते है पुदीने के गुणों के बारे में…

1- अगर आपके मुंह से बदबू आती है तो पुदीने की कुछ पत्त‍ियों को चबा लें। लगातार पुदीने के पानी से कुल्ला करने से बदबू चली जाएगी।

2- पुदीना त्वचा से जुड़ी कई बीमारियों में भी एक अचूक उपचार है।

3- गर्मी में लू से बचने के लिए भी पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है। इसके रस को पीकर बाहर निकलने से लू लगने का डर कम रहता है।

4- हैजा होने पर भी पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है। हैजा होने पर पुदीना, प्याज का रस, नींबू का रस बराबर- बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से फायदा होता है।

5- उल्टी होने पर आधा कप पुदीना का रस पीने से उल्टी आनी बंद हो जाएगी।

6- पेट दर्द होने पर पुदीने को जीरा, काली मिर्च और हींग के साथ मिलाकर खाने से आराम होता है।

7- पुदीने की ताजी पत्त‍ियों को पीसकर चेहरे पर लगाने से चेहरे को ठंडक मिलती है।

 

Related News