सरकारी दफ्तरों से हटाई जाएं महात्मा गांधी की तस्वीरें, वजह है आतंकवाद

img

नई दिल्ली॥ अखिल भारत हिन्दू महासभा के उपाध्यक्ष अशोर शर्मा ने महात्मा गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। CAA को लेकर बीते दिनों हुई हिंसा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा देश में बढ़ती आतंकी घटनाओं के लिए गांधीवाद जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि आज देश में जो भी राष्ट्र विरोधी गतिविधियां हो रही हैं, उनसे जुड़े लोग अपने आपको गांधीवादी होने का दावा करते हैं।

उन्होंने देश में बढ़ते आतंकवाद की वजह गांधीवाद को बताते हुए मांग की कि सरकारी दफ्तरों और अन्य शैक्षणिक परिसरों से महात्मा गांधी की तस्वीरें और प्रतिमाएं तुरंत हटा दी जानी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए। संगठन के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी के अनुयायी आज देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त दिखाई देते हैं, तो इस पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।

अग्रवाल ने कहा कि इस्लामिक आतंकवाद आज पूरी दुनिया के लिए बड़ा खतरा बन गया है। इससे निपटने की कारगर रणनीति बनाई जानी चाहिए। कोई विचारधारा अगर आतंकी गतिविधियों को ताकत देती है या उसका किसी भी रूप में संरक्षण करती है, तो उसे छोड़ने में ही भलाई है।

पढ़िए-मिल गया Corona का इलाज, भारत के हर मेडिकल स्टोर पर आसानी से मिल जाएंगे ये गोली, नाम जानकर कहेंगे WOW!

Related News