Pitru Paksha 2022: मृत्यु के वक्त इन 4 चीजों के पास होने से बिना श्राद्ध के भी मिल जाता है मोक्ष

img

इन दिनों पितृपक्ष (Pitru Paksha 2022) चल रहा है। पितृपक्ष में पितरों की आत्मा की शांति के लिए उनका श्राद्ध और तर्पण किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस समय में किया गया दान धर्म बेहद फलदायी होता है। मान्यता है कि पितृपक्ष में तर्पण और पिंडदान करने से पितरों को स्वर्ग प्राप्त होता है। गरुड़ पुराण में भी बताया गया है अगर किसी मरते हुए इंसान के पास चार चीजें हों तो स्वर्ग जाने के लिए उसे श्राद्धकर्मों की जरूरत नहीं पड़ती है। मरते समय ये चीजें पास में होती हैं तो इंसान सीधे स्वर्ग लोक जाता है।(Pitru Paksha 2022)

तुलसी

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि घर में लगा तुलसी का पौधा तीर्थरूपी होता है। मान्यता है कि जो इंसान तुलसी की मंजरी से युक्त होकर प्राण त्यागता है, वो कभी यमलोक नहीं जाता है। वहीं अगर मरने वाले को तुलसी के पास लेटा दिया जाए और उसके मुंह और माथे पर तुलसी के पत्ते और मंजरियों को रख दिया जाए तो उसे सीधे मोक्ष की प्राप्ति होती है।(Pitru Paksha 2022)

गंगाजल

गरुड़ पुराण में बताया गया है कि जब इंसान की मृत्यु का समय नजदीक हो तो उसके मुंह में थोड़ा सा गंगाजल डाल देना चाहिए। मान्यता है कि विष्णु जी के कमल चरणों से निकली गंगा सभी पापों का नाश करती है और इंसान को सीधे बैकुण्ठ प्राप्त करने का अधिकार मिल जाता है। यही वजह है कि मरने वाले की अस्थियों को विसर्जित किया जाता है। कहते हैं कि जब तक उसकी अस्थियां गंगा में रहती हैं तब तक इंसान स्वर्ग का सुख भोगता है। (Pitru Paksha 2022)

तिल

श्राद्धपक्ष (Pitru Paksha 2022) में तिल का विशेष महत्व माना गया है। कहते हैं तिल भगवान विष्णु के पसीने से उत्पन्न हुआ था। यही कारण पवित्र होता है। मान्यता है जब भी किसी इंसान की मृत्यु का समय निकट आ जाए तो उसके हाथ से तिल का दान जरूर करा देना चाहिए। शास्त्रों में तिल कि दान बहुत बड़ा दान माना जाता है। यह दान करने पर असुर, दैत्य और दानव दूर ही रहते हैं। वहीं मरने वाले के सिरहाने हमेशा काला तिल रख देना चाहिए।

कुश

सनातन धर्म में कुश का विशेष महत्व है। कुश एक प्रकार की घास है लेकिन इसके बिना ईश्वर की पूजा भी अधूरी मानी जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि कुश भगवान विष्णु के रोम से पैदा हुई एक घास है। कहते हैं कि मृत्यु के समय उस इंसान को कुश का आसन बिछाकर लेटा देना चाहिए। इसके बाद उसके माथे पर तुलसी का पत्ता रख देना चाहिए। मान्यता है कि अगर किसी इंसान के मरने से पहले ये उपाय कर लिए जाएं तो श्राद्धकर्म के बिना ही उसे स्वर्ग प्राप्त हो जाता है।(Pitru Paksha 2022)

Swaminarayan Temple: स्वामीनारायण मंदिर में तोड़फोड़ कर दीवारों पर लिखे गए भारत विरोधी नारे

Himachal में फिर शुरू हुआ बारिश का दौर, 16 से 18 सितंबर मचाएगी तबाही

Related News