img

सुनामी और भूकंप जैसी मुसीबतों को भी चकमा देकर उठ खड़े होने वाले जापान ने एक मर्तबा फिर से दुनिया को हैरान कर दिया है। जापान में बीते कल को एक विमान में लैंडिंग के वक्त भीषण आग लग गई और विमान में 386 लोग सवार थे। चौंकाने वाली बात ये है कि भीषण आग के बाद भी सभी 386 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। इनमें 367 यात्री थे और 12 क्रू मेंबर्स थे।

टोक्यो के हवाई अड्डे पर लैंडिंग से ठीक पहले जापान एयरलाइंस का विमान एक कोस्टगार्ड प्लेन से टकरा गया था। इस टक्कर के बाद भीषण आग लग गई। और देखते ही देखते विमान जलकर राख हो गया। हालांकि हर कोई हैरान है कि इतने भीषण हादसे के बाद भी कैसे एक एक यात्री को बचा लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना के तुरंत बाद बचाव दल अलर्ट हो गया था। प्लेन के जमीन पर आते ही तुरंत लोगों को उतारने पर फोकस किया गया। इसके अलावा यात्रियों ने भी साहस दिखाया और इमरजेंसी एग्जिट से एक के बाद एक उतर गए। कई लोगों ने खिड़कियों से ही छलांग लगा दी। कुछ लोगों के जख्मी होने की खबरें जरूर हैं, मगर किसी की जान नहीं गई। ये किसी चमत्कार से कम नहीं है। गनीमत ये रही कि हादसे के तुरंत बाद बचाव दल एक्टिव हुआ और आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 70 गाड़ियां पहुंची। प्लेन तो पूरी तरह से जलकर खाक हो गया मगर सभी यात्री सेफ निकल गए। 

--Advertisement--