प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की नो मेकअप वाली तस्वीर, निक ने दिया ऐसा रिएक्शन

img

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भले ही आज कल मुंबई से दूर हैं लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिये हमेशा फैंस के टच में रहती हैं। वह अक्सर अपनी और अपनी पति निक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपनी नो मेकअप, नो फिल्टर लुक के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वो धूप की किरणों के बीच नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इस तस्वीर पर पति निक जोनस ने खूब प्यार लुटाया है।

PRIYANKA CHOPRA

सोशल मीडिया पर शेयर इस तस्वीर में अभिनेत्री ने व्हाइट टैंक टॉप पहना है और बालों को बांध रखा है। इस आउटडोर सेल्फी में प्रियंका चोपड़ा मुस्कुराते हुए दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा है कि ‘द फ्रैश फेस फीलिंग…मॉस्चराइज्ड’ इस तस्वीर पर प्रियंका के पति निक जोनस ने प्यार जाहिर किया है। उन्होंने कमेंट में दिल की इमोजी की पूरी सीरीज ही डाल दी है।’

बता दें कि निक जोनस इन दिनों अमेरिका में हैं जबकि प्रियंका चोपड़ा यूके में शूटिंग कर रही हैं। निक जोनस अपने भाइयों केविन जोनस, जो जोनस के साथ अपने रिमेम्बर दिस टूर की शुरुआत करने की तैयारी कर रहे हैं। उनके इस कंसर्ट टूर की शुरुआत से पहले प्रियंका ने जोनस भाइयों के लिए एक स्वीट ट्रीट भी भेजी थी।

दरअसल निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इंस्टाग्राम स्टोरी पर के केक की तस्वीर साझा की थी। इस केक पर जोनस ब्रदर्स के फोटोज छपे थे। उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था थैंक्स प्रियंका, ‘यू आर द बेस्ट, काश तुम यहां होतीं।’ अब बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की तो वह इन दिनों लंदन में अपकमिंग शो सिटाडेल की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये एक स्पाई थ्रिलर है। इसके अलावा भी प्रियंका कई विदेशी प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं।

Related News