Priyanka Chopra ने शेयर किया थ्रोबैक वीडियो, कहा मिस वर्ल्ड का ताज देख मां ने…

img

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपना एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मिस वर्ल्ड का ताज पहने नजर आ रही हैं। दरअसल प्रियंका ने इस थ्रोबैक वीडियो के जरिए उस लम्हे को याद किया है, जब उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया था।

priyanka chopda

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा-‘तब मैं 18 साल की हुई ही थी, जब मुझे मिस वर्ल्ड (Miss World) का खिताब मिला था। जब भीड़ के बीच अपने पैरंट्स से पहली बार मिली तो मेरी मां ने मुझसे सबसे पहले सवाल किया-‘बेब, अब तुम्हारी पढ़ाई का क्या होगा?’

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra )  द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो साल 2000 का है, जब उन्हें मिस वर्ल्ड (Miss World) का ताज पहनाया गया था। इसके साथ ही इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा के इंटरव्यू के कुछ क्षण भी देखे जा सकते हैं। मधु चोपड़ा बताती हैं कि प्रियंका के मिस वर्ल्ड बनने की घोषणा के बाद क्या हुआ।

इसी दौरान उन्होंने कहा कि ‘मिस वर्ल्ड’ बनते ही प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra )  को उन्होंने गले लगाया और सबसे बेवकूफाना बात उनसे कही। मधु चोपड़ा की इस बात के बाद प्रियंका उनसे जिद करने लगती हैं कि वह बताएं कि कौन सी स्टूपिड बात उस वक्त उनसे कही थी? इसके बाद वह बताती हैं कि उन्होंने प्रियंका से कहा था-बेब, अब तुम्हारी पढ़ाई का क्या होगा? सोशल-मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा हैं।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra ) ने 2000 में मिस वर्ल्ड (Miss World) बनने के बाद 2003 में बॉलीबुड में अपना डेब्यू किया था। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवाया है। वह जल्द ही नेटफ्लिक्स की दो फिल्म द व्हाइट टाइगर और वी कैन बी हीरोज में नजर आएंगी।

Related News