प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ शेयर कर दी ऐसी रोमांटिक तस्वीर, फैन्स कहने लगे…

img

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को पति निक जोनस के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। अभिनेत्री इन दिनों निक के साथ लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया (यूएस) में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने शनिवार को पति निक जोनस के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

priyanka chopra

प्रियंका अक्सर निक के साथ अपनी तस्वीर शेयर करती रहती है। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को टैग कर इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर किया और लिखा-‘मेरे साथ हमेशा रहने वाले शख्स… आपके लिए बहुत आभारी हूं।’तस्वीर में निक और प्रियंका एक कार में हैं। प्रियंका निक के कंधे पर सिर पर रखकर बैठी हैं और दोनों एक दूसरे के हाथ पकड़े हैं।

प्रियंका के पोस्ट पर उनके फैंस और सेलिब्रिटीज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने प्रियंका और निक की जोड़ी की तारीफ की है और दिल वाला इमोजी भी शेयर किया है। प्रियंका इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपने फैंस के साथ लाइफ के जुड़ी नियमित अपडेट शेयर करती  रहती है।

हाल ही में प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा-‘न्यू हेयर, डोंट केयर।’ प्रियंका चोपड़ा की बायोग्राफी अनफिनिश्ड जल्द ही आने वाली है जिसे उन्होंने खुद लिखा है। इसकी जानकारी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर दी थी।

प्रियंका चोपड़ा ने पिछले दिनों अमेजन के साथ दो साल का मल्टीमिलियन डॉलर, फर्स्ट लुक टेलीविजन कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किया है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस जल्द ही फिल्म द व्हाइट टाइगर और वी कैन बी हीरोज में नजर आएंगी। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस की शादी 2018 में हुई थी।

Related News