मिशन 2022 के लिए पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी पहुंची प्रियंका, क्या बदल सकेंगी यूपी कांग्रेस का हाल!

img

2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ज़्यादा एक्टिव नज़र आ रही है. आपको बता दें कि इस बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंच गई हैं। यहां से पहले वह श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं। बाबा विश्वनाथ मंदिर में प्रियंका गांधी ने विधि-विधान पूजा-अर्चना की। इसके बाद अन्नपूर्णा मंदिर में मां का आशीर्वाद में लेने के बाद दुर्गाकुंड मंदिर जाकर दर्शन-पूजन किया। हालांकि इसके सियासी मायने भी देखे जा रहे हैं.

आपको बता दें कि प्रियंका गाँधी लखीमपुर खीरी कांड में सरकार को घेरते नज़र आई जिसके बाद मना जा रहा है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपने लिए एक ज़मीन तलाश कर रही है. जिसकी शुरुआत वाराणसी से मानी जा रही है. बता दें कि आज प्रियंका लंका चौराहे पर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। रास्ते में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

वहीँ प्रियंका गांधी किसान न्याय रैली के लिए वाराणसी पहुंची हैं। प्रियंका गांधी वाराणसी में जगतपुर इंटर कॉलेज में किसान न्याय रैली को संबोधित भी करेंगी। उनकी रैली की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।बता दें कि उनके साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,दीपेंद्र हुड्डा राज्यसभा सांसद हरियाणा भी मौजूद हैं.

Related News