बदला जाएगा देश का संविधान, संसद में पेश हुआ बिल, पीएम मोदी के दोस्त ने॰॰॰

img

नई दिल्ली॥ अप्रत्याशित रूप से मंगलवार को रूस की संसद के निचले सदन में 27 साल पुराने संविधान को बदलने का प्रस्ताव लाया गया है। बताया जा रहा है कि यदि ये बिल पारित होता है तो पुतिन 2036 तक रूस के प्रेसिडेंट बने रह पाएंगे। 67 वर्षीय पुतिन ने साल 2000 में पहली बार रूस के प्रेसिडेंट का पद संभाला था, जिसके बाद से वह निरंतर सत्ता में बने हुए हैं। बता दें कि पुतिन पीएम मोदी के अच्छे दोस्त भी हैं।

कानूनविदों से बात करने के बाद पुतिन संसद की निचले सदन ड्यूमा में यह प्रस्ताव लेकर आए हैं। पुतिन ने कहा कि उनका मानना है कि उन्हें रूस की स्थिरता के लिए फिर से सत्ता में आना चाहिए। भले ही भविष्य के अध्यक्षों के लिए दो कार्यकाल की बाध्यता कायम रहे। ड्यूमा में युनाइटेड रशिया पार्टी बहुमत में है, इसलिए माना जा रहा है कि पुतिन को प्रेसिडेंट बनाए रखने वाला प्रस्ताव पास हो जाएगा। अगर यह प्रस्ताव पारित होता है तो पुतिन को छह-छह साल के लिए दो और कार्यकाल पूरा करने का मौका मिल जाएगा।

पुतिन का मौजूदा कार्यकाल 2024 में पूरा होने वाला है। पुतिन ने कहा, ‘प्रेसिडेंट राज्य की सुरक्षा, आंतरिक स्थिरता और विकासवादी स्थिरता का गारंटर होता है।’ पुतिन ने सांसद वेलेंतीन तेरेशकोवा की ओर से लाए गए प्रस्ताव का समर्थन किया है, जिन्होंने प्रेसिडेंट पद के लिए दो कार्यकाल को समाप्त करने का प्रस्ताव किया है। तेरेशकोवा 1963 में अंतरिक्ष जाने वाली पहली महिला बनी थीं। पुतिन 20 साल से अधिक समय से सत्ता में हैं। सोवियत तानाशाह जोसफ स्टालिन के बाद वह रूस का सर्वाधिक लंबे समय तक नेतृत्व संभालने वाले नेता बन गए हैं।

रूस के संविधान के अनुसार, पुतिन 2024 में प्रेसिडेंट का इलेक्शन नहीं लड़ पाएंगे। संविधान के मुताबिक कोई भी शख्स निरंतर दो बार से अधिक प्रेसिडेंट के पद पर नहीं रह सकता है। पुतिन 2000 से 2008 तक दो बार प्रेसिडेंट रह चुके हैं। इसके बाद पुतिन अपने करीबी मेदवेदेव को प्रेसिडेंट बना दिया था, उस समय पुतिन प्रधानमंत्री बन गए थे।

पढि़ए-पाकिस्तान में कोरोना ने मचाया तांडव, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग बोले…

मेदवेदेव के प्रेसिडेंट रहते हुए पुतिन ने प्रेसिडेंट का कार्यकाल छह साल कर दिया था। अब पुतिन संविधान में संशोधन कर 2024 के बाद भी 12 साल प्रेसिडेंट के पद पर बने रहना चाहते हैं। उधर रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि वह उस कानून का समर्थन करेंगे, जिसके लागू होने पर उन्हें 2024 में प्रेसिडेंट के रूप में पांचवां कार्यकाल चलाने की अनुमति मिलेगी।

Related News