img

सिद्धार्थनगर, 14 सितम्बर, यूपी किरण।  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बेहाल किसान, महंगी शिक्षा, बेरोजगारी, निजीकरण, भ्रष्टाचार एवं नष्ट रोजगार आरक्षण पर वार, यूपी में बीएड प्रवेश परीक्षा में दलित छात्रों के नि:शुल्क प्रवेश पर रोक के खिलाफ आज 14 सितंबर को सपा के यूथ फ्रंटल के पदाधिकारीओं ने सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया।

इस दौरान समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव खुर्शीद अहमद खान ने कहां कि भाजपा की सरकार की जनविरोधी नीतियों से देश व प्रदेश की जनता त्रस्त है नॉकरशाही सरकार पर हॉबी है।यह सरकार सिर्फ बदले की भावना से काम कर रही है तभी तो किसानों, नवजवानों, छात्रों व महिलाओं द्वारा जायज़ मांग करने पर भी उन पर लाठियां बरसाई जा रही है और फर्जी तरीके से मुकदमों में फसाया जा रहा है।

सरकार हिटलरशाही पर उतारू हो चुकी हैं। इसलिए जनता की आवाज सुनाई नही देती है।धरना प्रदर्शन के दौरान मोनू दुबे, युजानसभा के जिलाध्यक्ष अम्बिकेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष चंद्रजीत जायसवाल, सुभंगी भारत ने भी सम्बोधित किया
इस दौरान लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष अग्रहरी, बिष्णु उमर,अबु बकर, सत्यानंद सिंह, अनुज उपाध्याय, शशांक त्रिपाठी, सुभंगी भारत सहित

--Advertisement--