FBI का सबसे बड़ा एक्शन! अमेरिका की 'Most Wanted' लिस्ट में शामिल हुआ पंजाब का ये गैंगस्टर
अमेरिकी संघीय जांच ब्यूरो (FBI) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। एफबीआई ने पंजाब के रहने वाले गुरप्रीत सिंह को अपनी 'मोस्ट वांटेड' (Most Wanted) अपराधियों की सूची में डाल दिया है।
अमेरिकी जांच एजेंसी का दावा है कि गुरप्रीत कुख्यात 'जग्गू भगवानपुरिया संगठित अपराध समूह' का एक सक्रिय गुर्गा है और वह भारत से लेकर अमेरिका तक फैले एक बड़े ड्रग सिंडिकेट का अहम हिस्सा है।
'ऑपरेशन हार्डबॉल' और जग्गू भगवानपुरिया गैंग का कनेक्शन
एफबीआई द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, यह पूरी कार्रवाई 'ऑपरेशन हार्डबॉल' (Operation Hardball) के तहत की जा रही है। इस सीक्रेट ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य अमेरिका, कनाडा और यूरोप में जड़े जमा चुके जग्गू भगवानपुरिया गैंग के डार्क नेटवर्क को पूरी तरह से नेस्तनाबूद करना है। आपको बता दें कि पंजाब का जग्गू भगवानपुरिया गिरोह भारत में भी जबरन वसूली, गैंगवार और हत्याओं जैसे संगीन मामलों में लंबे समय से वांटेड है।
कैलिफोर्निया में दर्ज हुआ केस, गुरप्रीत पर क्या हैं आरोप?
च एजेंसी के मुताबिक, यह आपराधिक नेटवर्क पंजाब से ऑपरेट होता था और इसका सीधा असर अमेरिका के कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट समेत कई प्रमुख इलाकों में देखा गया है। गुरप्रीत पर अवैध हथियारों की तस्करी, जबरन वसूली (RICO एक्ट के तहत) और प्रतिबंधित ड्रग्स की सप्लाई के गंभीर आरोप लगे हैं। इसी कड़ी में, 25 जून 2026 को लॉस एंजिल्स स्थित कैलिफोर्निया के सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की अमेरिकी जिला अदालत ने गुरप्रीत सिंह की तत्काल गिरफ्तारी के लिए एक संघीय (Federal) वारंट भी जारी कर दिया है।
अमृतपाल सिंह भी FBI की रडार पर, मैक्सिको से जुड़ा है तार
गुरप्रीत सिंह पर एक्शन से ठीक पहले, इसी सप्ताह एफबीआई ने 30 वर्षीय भारतीय नागरिक अमृतपाल सिंह को भी अपनी 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में डाला था। 7 जनवरी 1996 को जन्मे अमृतपाल पर उत्तरी अमेरिका में कोकीन और मेथम्फेटामाइन (Methamphetamine) जैसी घातक ड्रग्स की तस्करी करने का आरोप है।