img

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इन नतीजों में मनसा की सुजान कौर ने शत % अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। जबकि बठिंडा की श्रेया सिंगला ने 99.60 % अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है। जबकि लुधियाना की नवप्रीत कौर ने 99.40 % अंक हासिल कर पूरे पंजाब से तीसरा स्थान हासिल किया है. आपको बता दें कि पहले तीन स्थान सभी लड़कियों के हैं।

आपको बता दें कि शिक्षा बोर्ड के प्रवक्ता के अनुसार कुल परीक्षा परिणाम 92.47 % रहा. 12वीं क्लास की परीक्षा मार्च 2023 में हुई थी। 3637 छात्र फेल हुए हैं। 18569 छात्रों का कंपार्टमेंट आया है। इसके साथ ही लड़कियों का पास % 95.47 रहा है। लड़कों का पास % 90.14 रहा है।

इसके साथ ही साइंस विषय का रिजल्ट सबसे ज्यादा 98.68 % रहा। गुरदासपुर 96.91 % रिजल्ट के साथ आगे चल रहा था। मार्च 2023 में हुई 12वीं कक्षा की परीक्षा में 296709 विद्यार्थी शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर चेक कर सकते हैं.

परिणाम घोषित करने के लिए बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रेस कांफ्रेंस में 12वीं के टॉपर्स के नाम, पास % आदि की जानकारी साझा की गई। पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 20 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 3 लाख छात्र शामिल हुए थे।