
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से इस समय एक दुखद खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि जानी मानी पंजाबी गायक और संगीत की दुनिया के उभरते सितारे कंवर चहल का निधन हो गया है।
कंवर चहल की मौत कैसे हुई इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन जानकारी के मुताबिक आज कोटरा कलां के पास भीखी में कंवर चहल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 29 साल की उम्र में अचानक हुई सिंगर की मौत से पंजाबी फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
पंजाबी संगीत की दुनिया में कंवर चहल का काफी नाम था। आपको बता दें कि वह शहनाज गिल के साथ 'माझे दी जट्टिये' गाने में भी नजर आए थे। फैंस ने इस गाने को काफी पसंद किया था। इसके अलावा सिंगर ने 'एक वार' जैसे कई गानों से फैंस का मनोरंजन किया।