पुतिन ने दी धमकी, कहा- अगर ऐसा किया तो खत्म हो जाएगा कीव का अस्तित्व

img

रूस के प्रेसिडेंट ब्लादिमिर पुतिन ने यूक्रेन को धमकी दी है कि यदि वह पूरे विश्व के देशों को लामबंद करके रूस पर प्रतिबंध लगवाता रहा तो कीव का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। पुतिन बोले कि यूक्रेन की तरफ से मारियुपोल में भी सीजफायर तोड़ा गया। उल्लेखनीय है कि रूस ने यूक्रेन के दो शहरों में कल सीजफायर घोषित किया था जिससे कि यहां से आम नागरिक निकल सकें।

rusia president vladimir putin

ज्ञात करा दें कि 10 दिन से निरंतर जारी युद्ध और रूस के तेज हमलों के बीच अब तक 14 लाख से ज्यादा यूक्रेनी लोग देश छोड़ चुके हैं। रात के वक्त रूस की सेनाओं ने भी मारियुपोल में जमकर बमबारी की। इसमें बहुत सारे लोगों की जान चली गई। वहीं यूक्रेन में लोग आर्मी जॉइन करने के लिए तैयार हो गए हैं। 18 बरस से 60 साल तक के लोग रूस के खिलाफ हथियार उठाने को तैयार हैं। रूस का कहना है कि इस युद्ध के लिए यूक्रेन का नेतृत्व जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, यदि जेलेंस्की इसी तरह का काम करते रहे तो यूक्रेन के अस्तित्व के लिए संकट खड़ा हो जाएगा।

इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार यूक्रेन की सरकार होगी। पुतिन ने पश्चिमी मुल्कों द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों को लेकर कहा कि इस तरह के सैंक्शन से ये देश युद्ध की घोषणा कर रहे हैं।

बता दें कि रूस में कई कंपनियों ने भी प्रतिबंध लगा दिए हैं। हाल ही में मास्टरकार्ड और वीजा ने भी अपने ऑपरेशन को देश में रोकने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में रूस की अर्थव्यवस्था को एक और झटका लगा है। यूक्रेन का कहना हैकि रूस की तरफ से बमबारी और एयरस्ट्राइक की वजह से लोग शहर को खाली नहीं कर पा रहे हैं। वहीं रूस का इल्जाम है कि यूक्रेन उसके प्रयासों पर पानी फेर रहा है।

Related News