img

बिहार के गोपालगंज जनपद से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। चार बच्चों की मां को अपने चचेरे ससुर से प्यार हो गया। ये स्थिति सामने आते ही परिवार ने इसका पुरजोर विरोध करना शुरू कर दिया। मगर दोनों के बीच प्यार इतना बढ़ गया कि दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खा ली। मामला थाने पहुंच गया।

जहां पुलिस ने समाज के लोगों को समझाया और इन दोनों की शादी करा दी। शादी के बाद दोनों खुशी-खुशी अपने-अपने घर चले गए। ये घटना क्षेत्र में खूब चर्चा में रही।

भोरे थाना क्षेत्र के दुबवलिया गांव के एक युवक की छह माह पहले ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी थी। इस घटना के बाद उनकी पत्नी सीमा देवी विधवा हो गयीं। उन पर चार बच्चों के पालन-पोषण की भी जिम्मेदारी थी। वह थकी हुई थी। इसी बीच एक माह पहले उसे अपने चचेरे ससुर से प्यार हो गया।

जैसे ही इसकी जानकारी परिवार को हुई तो मामला थाने पहुंच गया। सीमा का परिवार इस बात का विरोध करता था। उधर, सीमा अपने चचेरे ससुर से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। काफी समझाने के बावजूद दोनों सुनने को तैयार नहीं थे। आख़िरकार दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया।

--Advertisement--