
Highest Import Duties: हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने अपने भाषण में कहा कि जितना अधिक आयात शुल्क अमेरिका पर लगाया जाएगा, उतना ही अधिक आयात शुल्क उन पर लगाया जाएगा। ट्रंप ने भारत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भारत अमेरिका पर 100 फीसदी आयात शुल्क लगाता है। हम भी उस पर वही कार्रवाई करेंगे।
ट्रंप द्वारा ये घोषणा की गई है कि 2 अप्रैल से संयुक्त राज्य अमेरिका अन्य देशों पर लगाए गए आयात शुल्क के जवाब में उन पर भी आयात शुल्क लगाएगा। हालाँकि, क्या आप उस देश के बारे में जानते हैं जो दुनिया में सबसे अधिक आयात शुल्क लगाता है?
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत दुनिया में सबसे अधिक आयात शुल्क लगाता है। भारत ने दुनिया भर के कई देशों से आयातित सामग्रियों पर 100 प्रतिशत आयात शुल्क लगाया है। इसके अलावा, चीन और ब्राजील जैसे देश भी उच्च आयात शुल्क लगाने वाले देशों की फेहरिस्त में शुमार हैं।
अपने भाषण में ट्रंप ने आयात शुल्क लगाने के लिए दक्षिण कोरिया की भी आलोचना की। यह भी कहा जा रहा है कि दक्षिण कोरिया संयुक्त राज्य अमेरिका की तुलना में चार गुना ज्यादा आयात शुल्क वसूल रहा है।
नोट- उपरोक्त बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है। हमारी टीम इसका समर्थन नहीं करती है।