img

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में सीटें नहीं मिलने से खफा सपा अब राजस्थान में भी कांग्रेस को चुनौती देने की तैयारी कर रही है। अखिलेश यादव ने राजस्थान की 5 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है।

स्पष्ट है ऐसे में कांग्रेस की टेंशन बढ़ सकती हैं। इससे पहले सपा ने मध्यप्रदेश में भी 74 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए थे। एसपी राजस्थान की प्रदेश अध्यक्ष वंदना यादव ने बताया कि पार्टी राजस्थान विधानसभा इलेक्शन में 5 सीटों पर कांग्रेस को चुनौती देगी। सपा यहां अलवर जनपद की राजगढ़, लक्ष्मणगढ़, थानागाजी, धौलपुर, भरतपुर की नदबई और नगर सीट पर अपने कैंडिडेट लड़ा रही।

अखिलेश को उम्मीद है कि यहां पार्टी बढ़िया प्रदर्शन करेगी। बता दें कि सपा ने सन् 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भी पांच सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, पर इन चुनावों में पार्टी को किसी भी सीट पर कामयाबी नहीं मिल पाई थी। बीते इलेक्शन में सपा का वोट प्रतिशत 7.5 फीसदी तक रहा था। सपा को अब तक सन् 2008 में महज एक ही सीट पर राजस्थान में जीत हासिल हुई थी।

--Advertisement--