img

rajasthan news: चूरू शहर में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां एक महिला ने अपने प्रेमी से लव मैरिज करने के बाद उसे धोखा देकर फरार हो गई। इस घटना से उसका पति बना प्रेमी शेराराम गुसाईं हैरान रह गया और समझ नहीं पाया कि उसे क्या करना चाहिए।

शेराराम ने सीधे पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपनी पत्नी की करतूतों का खुलासा किया और उसके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस अब उसकी पत्नी की खोज में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस फरार हुई पत्नी की कुंडली भी खंगाल रही है।

युवक ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी उम्र 37 साल है और उसकी जान-पहचान चंडीगढ़ की कविता नाम की महिला से हुई थी। कविता ने उसे हरियाणा के पानीपत निवासी शिवकांति (47) से शादी करने का सुझाव दिया। शेराराम, जिसकी शादी नहीं हो रही थी, तुरंत इसके लिए राजी हो गया।

शिवकांति के पति का देहांत हो चुका था। फिर चंद दिनों बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। इसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया और 1 अक्टूबर को कोर्ट में शादी के कागजात बनवाए। शेराराम ने शिवकांति को लेकर अपने गांव घंटेल आ गया, लेकिन जब वह घर का सामान लेने बाहर गया, तो लौटने पर उसे दोनों महिलाएं गायब मिलीं।

उसने बताया कि कविता और शिवकांति दोनों गाड़ी में बैठकर फरार हो गईं और उनके मोबाइल भी बंद आ रहे थे। शेराराम ने यह भी आरोप लगाया कि दोनों महिलाएं उसके पिता के एक लाख रुपए लेकर चली गई हैं। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।
 

--Advertisement--