img

rajasthan news: राजस्थान भाजपा में आठ से नौ जनवरी तक सभी जिला अध्यक्षों के चुनाव पूरे हो जाएंगे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि इसके बाद कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति भी की जाएगी। भाजपा में इस समय संगठन पर्व चुनाव प्रक्रिया चल रही है। बूथ समिति की निर्विरोध प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब मंडल अध्यक्षों की प्रक्रिया पूरी होने जा रही है। इसके बाद जिला अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी। संगठन पर्व के दौरान मंडल समितियों के गठन के बीच पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने बताया कि राजस्थान में प्रदेशाध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता मजबूती से काम करें, क्षेत्र में अपना संपर्क बढ़ाएं तथा राष्ट्रीय व सामाजिक हित की भावना के साथ सभी के विकास में सहयोग करें, इसी विश्वास के साथ सभी में काम का बंटवारा होता है

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विपक्ष की भूमिका ठीक से नहीं निभा पा रही है। गहलोत व पायलट सरकार के दौरान कोई ठोस काम नहीं हुआ और अब विपक्ष में होने के बावजूद भी वे कोई प्रभावी भूमिका नहीं निभा रहे हैं। उन्होंने गहलोत सरकार के निर्णयों की भी आलोचना की तथा कहा कि कई निर्णय अप्रासंगिक व अतार्किक थे।

--Advertisement--