जयपुर में खूनी इश्क: प्रेमी से शादी की जिद में पत्नी ने रची ऐसी साजिश, पति की तड़पा-तड़पाकर ली जान

जयपुर में खूनी इश्क: प्रेमी से शादी की जिद में पत्नी ने रची ऐसी साजिश, पति की तड़पा-तड़पाकर ली जान

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ घर बसाने के सपने को पूरा करने के लिए अपने ही पति को मौत के मुंह में धकेल दिया। दिल दहला देने वाली इस वारदात ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। अपनी शादीशुदा जिंदगी से तंग आकर पत्नी ने एक ऐसी साजिश रची कि जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।

दवाई के बहाने ले गई, रास्ते में जूस में मिलाया जहर

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला कविता मीणा (23) ने अपने पति महेश मीणा को रास्ते से हटाने के लिए एक शातिर प्लान तैयार किया था। घटना 5 अगस्त की है, जब कविता अपने पति को दवाई दिलाने के बहाने बाइक पर बैठाकर बोराज ले गई थी। बोराज के पास ही कविता का पीहर (मायका) है। वहां से लौटते समय उसने पति को जूस पिलाने के बहाने रुकवाया और बड़ी चालाकी से जूस में जहर मिला दिया।

प्रेमी के साथ बाइक पर घुमाती रही, तड़पकर गई जान

साजिश यहीं खत्म नहीं हुई। जहर पिलाने के बाद कविता ने अपने प्रेमी गणेश मीणा (27) को मौके पर बुला लिया। इसके बाद वह अपने पति को तब तक बाइक पर इधर-उधर घुमाती रही, जब तक जहर का असर पूरी तरह से शरीर में नहीं फैल गया और पति की हालत नाजुक नहीं हो गई। जब पति की स्थिति बिगड़ने लगी, तो उसने घर वालों को फोन कर झूठी कहानी सुनाई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने महेश को मृत घोषित कर दिया।

CCTV और फोन कॉल ने खोला राज

विश्वकर्मा थाना पुलिस और डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण की टीम ने जब जांच शुरू की, तो कविता के बयानों में विरोधाभास मिला। पुलिस ने घटना स्थल से लेकर अस्पताल तक के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस द्वारा वैज्ञानिक तरीके से की गई पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के रूट चार्ट ने पूरी कहानी बयां कर दी। इस बीच, कविता का एक सनसनीखेज ऑडियो/वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपने प्रेमी के दोस्त से फोन पर बात कर उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है।

Latest Posts