ओम प्रकाश राजभर ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- ना गुंडाराज, न भ्रष्टाचार॰॰॰

img

वाराणसी॥ प्रदेश में योगी सरकार के चार साल पूरा होने पर विकास कार्यों की उपलब्धियों पर जश्न मना रही BJP पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने ​जमकर निशाना साधा है। सरकार के चार साल पर शून्य नम्बर देते हुए राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि जिस मुद्दे को लेकर BJP सत्ता में आयी थी। उसमें से एक भी काम नहीं किया।

Om Prakash

उन्होंने कहा कि BJP सरकार का नारा था ना गुंडाराज, न भ्रष्टाचार। भ्रष्टाचार इस सरकार में 20 गुना बढ़ गया है। पूरे प्रदेश में कोई ऐसा थाना नहीं है जहां बिना रिश्वत के काम हो जाय। पिछली सरकारों में यदि 500 रुपये में काम होता था। तो इस सरकार में 20 हज़ार में काम हो रहा है। एसपी तक खुलेआम पैसा ले रहे है।

ओमप्रकाश राजभर शुक्रवार को मीडिया से रूबरू थे। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP गुजरात की फैक्टरी हो गयी है। इसे गरीबों से मतलब नहीं है। बस उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है। अपराध कम होने का दावा कर रही प्रदेश सरकार पर हमला बोल राजभर ने कानपुर के बिकरु काण्ड का उल्लेख कर कहा कि जिस सरकार में पुलिसकर्मी शहीद हुए। बुलंदशहर में भी पुलिसकर्मी शहीद हुए। आज़ादी के बाद हमने देखा कि गांव से शव श्मशान घाट पर जाता है। इस सरकार में शव श्मशान से घर जाते देखा गया है। भ्रष्टाचार इस सरकार में बीस गुना बढ़ गया है।

माफिया विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ चल रहे अभियान से जुड़े सवाल पर पूर्व मंत्री ने कहा कि इस सरकार को सिर्फ मुसलमान दिख रहे हैं। मुख्तार अंसारी, अतीक ने ज़मीन कब्ज़ा की है, अवैध सम्पत्ति बनाई है तो फिर बृजेश सिंह, सिपाही सिंह, सोनू सिंह क्या है। इनकी अवैध सम्पत्ति पर सरकार कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है। हाथरस की घटना के बहाने सरकार को घेर राजभर ने कहा कि रात 12 बजे उस बेटी के शव को जला देते हैं, जिसके साथ दुष्कर्म होता है। सीबीआई की जांच नहीं होती तो ये अपराधियों को बचा लेते।

महंगाई को लेकर मुखर राजभर ने सरकार को घेर कहा कि अरहर की दाल 60 रुपये किलो थी। उसे 125 रुपये कर दिया। सरसों का तेल 50 रुपये था उसे 150 कर दिया। गैस सिलेंडर 900 रुपये का कर दिया। पेट्रोल 55 रुपये था उसे 100 रुपये कर दिए। प्रदेश सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि ये सरकार योजना बनाकर लूटने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनता 2022 के चुनाव का इंतजार कर रही है। समय आने पर जनता जवाब देगी ।

 

Related News