
नई दिल्ली ।। महिला बैंक मैनेजर के साथ एक युवक ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। लॉकडाउन के कारण उसके परिजन राजस्थान राज्य में फंस गए है। जिसकी वजह से महिला घर में अकेली थी। इस दौरान ही एक युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। यह घटना भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र की है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जिस महिला बैंक मैनेजर के साथ दुष्कर्म हुआ है वह दृष्टिहीन है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वे अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर रहती हैं। घटना की रात गर्मी ज्यादा लग रही थी। जिसके कारण उसने बालकनी का दरवाजा खोल दिया था। इस दौरान उसको नींद आ गई। वह गेट बंद नहीं कर सकी। सोने के बाद एक युवक बालकनी के रास्ते में घर में घुसा और दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने उसे जान मारने की चेतावनी दी। बाहर से दरवाजा बंद कर वह फरार हो गया। किसी ने उसकी सहायता नहीं की तो उसने 100 नंबर पर कॉल लगाकर पुलिस से सहायता मांगी तो पुलिस पहुंची। महिला की 3 वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उसका पति भी दृष्टिहीन हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि उनके पति 3 मार्च को अपने पैतृक घर राजस्थान गए थे जो लॉकडाउन के कारण वहीं फंस गए हैं।