img

आज का राशिफल: 06 नवंबर 2018 दिन- मंगलवार, आपका दिन शुभ हो !

मेष:
आज का दिन लाभदायी है। परिवार का आनंद का वातावरण रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप को यशकीर्ति मिलेगी। व्यापार में साझेदारों के साथ आपके सम्बंध प्रेमभरे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ निकटता रहेगी।

वृषभ:

मन में चिंता बनी रहेगी। पेट में तकलीफ हो सकती है। मध्याह्न के बाद रोग में आपको राहत का अनुभव होगा। आपके कार्य को प्रशंसा प्राप्त होगी जिससे आपको आनंद होगा। ससुराल पक्ष से आपको अच्छे समाचार मिलेंगे।

मिथुन:
आज आप में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। स्थायी संपत्ति के मामले में सावधानी रखिएगा। आकस्मिक धन के खर्च की संभावना रहेगी। वाद-विवाद में अपनी वाणी और व्यवहार को संयमित रखिएगा।

कर्क:
मित्रों से मुलाकात होगी आनंद मिलेगा। मध्याह्न के बाद कुछ प्रतिकूलता रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिएगा। माता के स्वास्थ्य के कारण आप चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक कष्ट होने की संभावना है।

सिंह:

पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। मध्याह्न के बाद गणेशजी आपको संभलकर चलने की सलाह देते हैं। भाईयों से लाभ होगा। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धि प्राप्त होगी।

कन्या:
आज आपकी बात-चीत से लोग प्रभावित होंगे। पर्यटन आपके लिए आनंददायी रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपको लाभ होगा। पारिवारिक वातावरण आनंदमय रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। रुचिपूर्ण भोजन मिलेगा।

तुला:
खर्च की मात्रा अधिक रहेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है, ध्यान रखें। मध्याह्न के बाद आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। आर्थिक रूप से आपको लाभ मिलेगा। वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक:

आय और व्यापार में वृद्धि के योग हैं। मित्रों के साथ घूमने जा सकते हैं जहां आपका समय काफी आनंदपूर्वक बीतेगा। मध्याह्न के बाद आपके स्वभाव में क्रोध और उग्रता बढे़गी।

धनु:
आज कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे। कार्यालय में वातावरण अनुकूल रहेगा। परिवार में आनंद-उल्लास बना रहेगा। यात्रा पर जा सकते हैं। आज का दिन धन लाभ के लिए शुभ है। शुभ समाचार मिलेंगे।

मकर:
धार्मिक विषयों में रुचि रहेगी। परिजनों में आनंद-उल्लास का वातावरण बना रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति होगी। उच्च अधिकारियों को भी आपके कार्य से प्रसन्नता होगी। धन के साथ-साथ मान-सन्मान की भी वृद्धि होगी।

कुंभ:
अपनी वाणी पर संयम रख, मनमुटाव हो सकता है। मध्याह्न के बाद आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाई- बहनों से लाभ होने की संभावना है। आर्थिक लाभ मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

मीन:
दोपहर बाद का समय अनुकूल रहेगा। परिस्थिति में परिवर्तन का अनुभव करेंगे। नए काम का आरंभ हो सके तो टाल दें। क्रोध पर संयम रखें। परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल और मेलजोल बनाए रखें।