Red Tide: लाल रंग की लहरों से खतरे में आये समुद्री जीव, बीच पर मरे मिले सैंकड़ों ऑक्टोपस और मछलियां

img

कई बार इंसान को गलतफहमी हो जाती है कि उसने प्रकृति के बारे में सब कुछ जान लिया है। वहीं तभी उसे कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जिससे उसके होश उस जाते हैं। अब समुद्र को ही ले लीजिए, अक्सर वैज्ञानिक दावा करते हैं कि उन्होंने उसकी गहराई नाप ली है। समुद्र में रह रहे सभी तरह के जीवों के बारे में पता लगा लिया है तभी समुद्र में कुछ ऐसा दिख जाता है जो सबको हैरान कर देता है। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ जिसने सबके होश उड़ा दिए। मेक्सिको में समुद्र से उठी लाल रंग की लहरों (Red Tide) ने सभी के होश उड़ा दिए और जबरदस्त तबाही मचाई।

एक रिपोर्ट के मुताबिक मेक्सिको के यूकाटन में स्थित टेलकाक बीच पर बीते कुछ हफ्तों से सैंकड़ों ऑक्टोपस, मैंटा रे, पफर फिश, और अन्य तरह के समुद्र जीव मरे पाए जा रहे हैं। ये जारी जीव मृत अवस्था में समुद्र से बहकर बीच पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इतने सारे जीवों की मौत ने लोगों को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि ये घटना समुद्र में उठने वाली लाल रंग की रहस्यमयी लहरों की वजह से हो रही है। मैक्सिको के सैन ब्रूनो और सैन क्रिसैंटो बीच पर भी यही नजारा देखने को मिल रहा है। (Red Tide)

ये है रेड टाइड की वजह

वैज्ञानिकों का कहना है कि भले ही आम लोगों को ये पूरी घटना रहस्यमयी लग रही हो लेकिन विज्ञान के पास इसका सटीक जवाब है। दरअसल, ये लाल लहरें (Red Tide) एक समुद्री पौधे के जरूरत से अधिक बढ़ जाने की वजह से होती हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि एल्गा नाम का एक पौधे जैसा जीव जब साइज में काफी ज्यादा जाता है तो वह समुद्री जीवों के लिए खतरा बढ़ जाता है। जीवों के साथ ही ये इंसानों के लिए भी खतरनाक होता है। इस पौधे से निकलने वाला जहर जब पानी में फैल जाता है तो जीवों की मौत होने लगती है।

समुद्री जीवों को न खाने की अपील

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इन लाल रंग (Red Tide)  की लहरों से उस इलाके में रह गए लोग दहशत में और पर्यटक भी यहां आने से घबरा रहे हैं जिससे स्थानीय लोगों की आमदनी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। टेलकाक के इकोलॉजी डायरेक्टर अरेल्डा काय की तरफसे कहा गया है कि समुद्र में मर रहे जीवों की लाशें सड़ रही हैं जिससे कीटाणु फैल रहे हैं और बीमारियों के फैलने का भी खतरा है। फ़िलहाल रेड टाइड की जांच जा रही है और प्रशासन की तरफ से आम लोगों को हिदायत दी गई है कि वे कुछ दिनों तक समुद्री जीवों का सेवन करने से परहेज करें। (Red Tide)

Vegan Diet in Hindi: जाने वेगन डाइट के बारे में संपूर्ण गाइड

Zodiac Signs : बजरंगबली की प्रिय हैं ये 3 राशियां, मंगलवार को मिलेगी विशेष कृपा

Related News