Relationship Tips: गर्लफ्रेंड से गलती से भी नहीं पूछने चाहिए से सवाल, वरना हो जाएगा ब्रेकअप!

img

प्यार एक सुखद एहसास है, कहते हैं जो प्यार में रहता है उसे पूरी दुनिया खूबसूरत लगती है। लोग अपने प्रेमी या प्रेमिका को खुश रखने के लिए काफी कुछ करते हैं। वहीं ब्वॉयफ्रेंड तो अपनी गर्लफ्रेंड की हर एक इच्छा को पूरा करने की कोशिश करता है लेकिन कई बार नए-नए रिलेशनशिप में कुछ लोग अपनी गर्लफ्रेंड ऐसे सवाल कर लेते हैं जिसका अंजाम ब्रेकअप तक हो जाता है।

Relationship Tips

कई बार अनजाने में ही कुछ ऐसी बातें कर देते हैं जिसका रिलेशनशिप पर काफी साइड इफेक्ट पड़ जाता है और दोनों में तनाव आ जाता है। ऐसे में पार्टनर या गर्लफ्रेंड से बातें करते हुए हमेशा ये ध्यान रखना चाहिए कि बेख्याली में आपकी जुबान फिसल न जाये जिससे आपके संबंधों में तनाव पैदा हो जाये। आज हम आपको बताएंगे के आपको अपनी गर्लफ्रेंड से किस तरह के सवाल नहीं करने चाहिए।

एक्स बॉयफ्रेंड के बारे में

जरूरी नहीं कि जिसके साथ आप रिलेशनशिप में आये है उसका पहले से कोई अफेयर नहीं रहा हो। अधिकतर लड़कियों के पहले से भी अफेयर होते हैं। ऐसे में, आप कभी उनसे उनके एक्स पार्टनर को लेकर सवाल न करें। आपको पता हो तब भी न पूछे। लड़कियां ऐसे सवाल नहीं पसंद करती। ऐसे सवालों से आपका रिश्ता खतरे में पड़ सकता है।

गर्लफ्रेंड की सैलरी

लड़कों को कभी भी अपनी गर्लफ्रेंड से उसकी सैलरी को लेकर सवाल नहीं करना चाहिए। सैलरी कितनी है, खर्चा कितना होता है, कितनी सेविंग होती है, इस तरह के सवाल लड़कियों को पसंद नहीं आते। वहीं ये सब पूछना असभ्यता की निशानी भी माना जाता है।

उनकी सहेलियों के बारे में

अगर आप शुरुआत में ही अपनी गर्लफ्रेंड की सहेलियों से मिलने क़ि कोशिश करते है तो ऐसा मत कीजिये। इसका प्रभाव आपके रिश्ते पर पड़ सकता है। आपकी पार्टनर को ऐसा लग सकता है कि आप उसकी सहेलियों से बात करने में ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं। इससे भी आपके रिशत में दरार आ सकती है।

घरेलू बातें कभी न पूछें

अगर आपकी गर्लफ्रेंड खुद से अपने घरेलू मामलों का जिक्र आपसे नहीं करती तो उससे इसके बारे में कोई सवाल नहीं करें। हर किसी की घरेलू परिस्थितियां और समस्याएं अलग-अलग होती हैं। अगर आप अपनी महिला मित्र के घर के बारे में अधिक जानकारी लेने की कोशिश करेंगे तो उसे बुरा लग सकता है और वो आपसे रिश्ता खत्म कर सकती है।

खर्चे ना गिनाएं

जाहिर है कि अगर आपकी गर्लफ्रेंड है तो आप उस पर खर्चा भी करते होंगे। उन्हें शॉपिंग कराते होंगे, उन्हें बाहर घूमाने ले जाते होंगे, बाहर डिनर भी करते होंगे। इन सब खर्चों की वजह से अगर आपके खर्चे बढ़ गए है लेकिन कभी भी इसका जिक्र आपको अपनी गर्लफ्रेंड नहीं करना चाहिए। कहने का मतलब ये है उन्हें खर्चे न गिनाएं और ये कहें कि आपका काफी खर्चा हो रहा है । ऐसा बोलने से आपके रिलेशनशिप पर गलत असर पड़ सकता है.।

Related News