Bakrid Wishes 2026: मुबारक मौका अल्लाह ने अता फरमाया... इन शानदार शायरी और कोट्स से अपनों को कहें 'ईद-उल-अजहा मुबारक'
इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र और बड़े त्योहारों में से एक ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार आज पूरे देश और दुनिया में अकीदत (श्रद्धा) और बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह त्योहार त्याग, बलिदान और अल्लाह के प्रति अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस खास और नूरानी मौके पर लोग ईदगाहों में नमाज अदा करते हैं, कुर्बानी देते हैं और एक-दूसरे के गले मिलकर दूरियां मिटाते हैं। सोशल मीडिया के इस दौर में त्योहारों की खुशी तब तक अधूरी रहती है, जब तक अपनों को खूबसूरत मुबारकबाद संदेश न भेजे जाएं। अगर आप भी इस बकरीद अपने करीबियों, दोस्तों और परिवार के लोगों को खास अंदाज में बधाई देना चाहते हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ दिल को छू लेने वाले संदेश, शायरी और कोट्स।
बकरीद पर शेयर करें ये दिल को छू जाने वाले संदेश (Bakrid Messages & Quotes)
-
"मुबारक मौका अल्लाह ने अता फरमाया,
एक बार फिर बंदगी का रास्ता दिखाया,
दुआ है हमारी आप पर बनी रहे अल्लाह की रहमत,
आपको और आपके पूरे परिवार को बकरीद की मुबारकबाद!"
-
"अल्लाह की रहमत हमेशा आप पर बरसती रहे,
हर मुस्कुराती हुई सुबह आपको कोई नई खुशी दे,
कामयाबी और तरक्की हमेशा आपके कदम चूमे।
ईद-उल-अजहा की तहे दिल से मुबारकबाद!"
-
"सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,
चारों तरफ फैल जाए खुशियों का गीत,
इसी दुआ के साथ तुम्हें मुबारक हो बकरीद।"
-
"कुर्बानी का यह जज्बा हमें सिखाता है अपनों के लिए जीना,
नफरतों को मिटाकर मोहब्बत का जाम पीना।
हैप्पी ईद-उल-अजहा 2026!"
वॉट्सऐप स्टेटस के लिए बेहतरीन बकरीद शायरी (Bakrid Mubarak Shayari)
-
"दीपक में अगर नूर न होता,
तन्हा दिल यूं मजबूर न होता,
हम आपको खुद 'ईद मुबारक' कहने आते,
अगर आपका घर हमसे इतनी दूर न होता।"
बकरीद मुबारक 2026!
-
"सूरज की किरणें, तारों की बहार,
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार,
हर घड़ी हो खुशहाल, ऐसा हो आपका बकरीद का त्योहार।"
-
"अल्लाह आपको खुशियों से नवाजे,
आपके आंगन में हर रोज ईद का साज़ बाजे,
दुआ है कि आपकी हर ख्वाइश पूरी हो,
अल्लाह की बारगाह में कोई दुआ न अधूरी हो।"
हैप्पी बकरीद!
अपनों को भेजें दुआएं और मोहब्बत
बकरीद का यह दिन अपनों के प्रति प्यार और समाज के जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश देता है। इन संदेशों को आप अपने वॉट्सऐप स्टेटस, फेसबुक स्टोरी, इंस्टाग्राम रील के साथ सीधे अपने खास दोस्तों को इनबॉक्स में भेजकर इस पावन त्योहार की खुशियां दोगुनी कर सकते हैं। अल्लाह आपकी हर जायज दुआ कुबूल फरमाए!