डेस्क. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को अब बस कुछ घंटे बाकी हैं। 13 नवंबर को दोनों की संगीत सेरेमनी हुई जिसमें दोनों ने खूब एंजॉय किया। ‘फिल्मफेयर’ ने सूत्रों का हवाला देते हुए बताया था कि रणवीर सिंह ने अपने संगीत सेरेमनी में अपनी फिल्म ‘गुंडे’ का फेमस गाना ‘तूने मारी एंट्री’ से धमाकेदार एंट्री की है।

संगीत सेरेमनी के दौरान कई सारे गेम्स खेले गए जो बॉलीवुड के फेमस गानों पर आधारित थे। सेरेमनी में मेहमानों और परिवारजनों ने मेहंदी नी मेहंदी, ढोलक, काला शाह काला, मेहंदी है रचने वाली आदि गानों पर परफॉर्म किया। दीपिका वहीं इस दौरान थोड़ी इमोशनल हो गईं।
अब नई खबर जो आ रही है वो ये है कि शादी से पहले दोनों ने 13 नवंबर को ही सिंधि और कोंकणी रीति रिवाज के अनुसार एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। हालांकि इस दौरान की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन ये खबर आई है कि दोनों ने मंगलवार को सगाई कर ली है।
खबरों की मानें तो हर्षदीप कौर ने दीपिका-रणवीर के संगीत में गाने गाए हैं। हर्षदीप ने खुद एक सुंदर फोटो शेयर की और लिखा, कितना सुहाना दिन है। इस फोटो में वे वैडिंग वेन्यू के पास पोस देते हुए दिखी हैं। साथ ही इस तस्वीर में उनके पति मनकीत सिंह भी उनके साथ हैं।
वैसे बता दें कि दीपिका और रणवीर ने अपने सभी गेस्ट्स को फोटो शेयर करने से मना किया है इसलिए अभी तक दोनों की इटली से कोई तस्वीर सामने नहीं आई है।




