बरेली। हल्द्वानी के बाद शुक्रवार को बरेली में बवाल हुआ। हालांकि पुलिस व प्रशासन की सतर्कता के चलते कसी तरह की अनहोनी नहीं हुई। बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) मौलाना तौकीर रजा के नेतृत्व में ज्ञानव्यापी फैसले के विरुद्ध प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुसार शुक्रवार को मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद मौलाना तौकीर रजा ने अपनी गिरफ्तारी दी, हालांकि उन्हें तुरंत रिहा कर दिया गया। मौलाना के समर्थन में जुटे सैकड़ों लोग सड़क पर बैठ गए और हंगामा कर दिया।
गौरतलब है कि आईएमसी नेता मौलाना तौकीर रजा ने ज्ञानव्यापी फैसले के विरुद्ध जेल भरो अभियानकी घोषणा की थी। मौलाना की अपील अपर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद सड़कों पर बड़ी तादाद में लोग जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। तौकीर रजा के ऐलान को दफेखते हुए शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद इस्लामिया मैदान में सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाया गया था। तौकीर रजा के घर पर भारी तादाद में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मौलाना तौकीर रजा ने जुमे की नमाज के बाद गिरफ्तारी का ऐलान किया था। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि देश में नफरत का माहौल बना दिया गया है। हम सब की जिम्मेदारी है कि अपनी इबादतगाहों को बचाए रखने के लिए संविधान में दिए अधिकार के साथ हम शांतिपूर्वक अपना विरोध दर्ज कराएं। मौलाना रजा ने कहा कि हमसे बोलने का अधिकार छीना जा रहा है। जुल्म को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जा सकता है। इस प्रकार की स्थिति हम नहीं देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम जब कुछ नहीं कर सकते तो ऐसी आजादी से बेहतर जेल जाना है।
जानकारी के मुताबिक़ जुमे की नमाज पर जाने से पहले मौलाना तौकीर रजा ने तीखे बयान दिए। उन्होंने कहा कि मुल्क में नफरत का माहौल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने कोई अपराध किया है तो उसे गिरफ्तार किया जाए। मकान, मदरसे और मस्जिद ने कोई अपराध नहीं किया है। इन बुलडोजर क्यों चलाया जा रहा है। मौलाना तौकीर रजा खान ने कहा कि अब हम बुलडोजर बर्दाश्त नहीं करेंगे।
गिरफ्तारी और रिहाई के बाद मौलाना तौकीर रजा खान ने अपील की कि हमें कोई भी ऐसा काम नहीं करना है, जिससे गलत संदेश जाए। उन्होंने अपने समर्थकों से संवैधानिक दायरे में रहकर प्रदर्शन या विरोध करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन से हमारा कोई विरोध नहीं है। वहीँ तौकीर रजा समेत 30 लोगों को रेड नोटिस जारी किया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि दूसरे जिलों से लगी सीमा पर बैरियर लगाया गया है।




