Robbery :डॉक्टर के घर डकैती में 20 लाख की लूट

img

आगरा : आगरा के आवास विकास कालोनी सेक्टर दो में शनिवार की रात रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर जसवंत राय के घर पर बदमाशों ने डाका डाला। घर पर डॉ. जयवंत राय उनकी पत्नी डॉ. सुनीता सागर और अनुज वधू सीमा सागर मौजूद थे। बदमाशों ने आते ही तमंचे की बट से प्रहार करके डॉक्टर राय को जख्मी कर दिया।

Robbery

बदमाशों ने डॉक्टर और उनकी अनुज वधू एक कमरे में बंद कर दिया। पत्नी को साथ लेकर घर खंगाला। आठ लाख रुपये नकद और करीब 12 लाख रुपये के जेवरात लूटकर ले गए। बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी कराई गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है।

डॉ. जसवंत राय का शहीद नगर में डॉक्टर राय के नाम से अल्ट्रासाउंड सेंटर है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह डाइनिंग टेबल पर खाना खा रहे थे। घर का मुख्य गेट बंद था। बदमाश उसे कूदकर कोठी में आए। सीधे घर में घुस आए। डॉ. राय ने भागने की कोशिश की तभी उनके सिर पर तमंचे की बट से प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। बदमाश उन्हें और सीमा को घसीटते हुए एक कमरे में ले गए।

डकैत उनकी पत्नी सुनीता को तमंचे के बल पर कमरे में ले गए। अलमारी खुलवाईं और उसमें रखा कैश और जेवरात लूट लिए। बदमाशों ने जाते वक्त डॉ. सुनीता को भी बंधक बनाकर कमरे में डाल दिया। पीड़ित डॉक्टर राय ने बताया कि बदमाशों के भागने के बाद बड़ी मुश्किल से बंधे हुए हाथों से अपने मुंह से टेप हटाकर बाहर पहुंचे और शोर मचाया। लोगों के सूचना देने पर एसएसपी मुनिराज जी. फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जिले की सीमाएं सील करा दी गईं। बदमाशों की तलाश की गई मगर वे नहीं मिले।

Related News