img

चंद्रयान अभी-अभी चांद की सतह पर पहुंचा है, लोग ये जानने को उत्सुक है कि ये मिशन क्या सीखेगा. इसी बीच कल यानी 30 अगस्त को एक बड़ी खगोलीय घटना घटेगी. बुधवार को ब्लू सुपरमून दिखेगा.

इस साल चंद्रमा तीसरी बार इतने बड़े साइज में दिखाई देगा। 30 अगस्त को चंद्रमा सामान्य से 7 प्रतिशत बड़ा और 16 प्रतिशत अधिक चमकीला होगा। ऐसा दृश्य कुछ वर्षों तक दोबारा देखने को नहीं मिलेगा। नीला सुपरमून हर 2 या 3 साल में ही दिखाई देता है। अब ऐसी घटना 2026 में देखने को मिलेगी. 2018 में ब्लू सुपरमून के दौरान चंद्रमा पृथ्वी से 3,57,530 किमी दूर था, जबकि 30 अगस्त को चंद्रमा 3,57,344 किमी दूर होगा।

स्पेस में खगोलीय घटनाओं के कारण अमावस्या, पूर्णिमा, सुपर मून और ब्लू मून दिखाई देते हैं। जब एक ही महीने में दो पूर्णिमा होती हैं तो दूसरी पूर्णिमा को ब्लू मून माना जाता है। चंद्रमा सामान्य दिनों की तुलना में अधिक चमकीला दिखाई देता है। नासा ने कहा, यह तभी दिखाई देता है जब चंद्रमा पृथ्वी के बहुत करीब होता है।

30 अगस्त 2023 को ठीक 8:37 बजे सुपर ब्लू मून अधिक चमकीला और बड़ा दिखाई देगा। मगर, भारत में इस समय दिन का समय होगा। यानी ये नीला चांद अमेरिका में रात के वक्त दिखेगा।

--Advertisement--