Russia Ukraine Battle: रूस-यूक्रेन युद्ध का तीसरा दिन, जानें किसे कितना नुकसान हुआ

img

Russia Ukraine Battle: युद्धग्रस्त यूक्रेन पर रूस के हमले को 72 घंटे से अधिक समय हो चुका है। यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस घुस गया सड़कों पर युद्ध शुरू हो गई है. कीव के प्रशासन ने जनता को अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की वार्निंग दी है। यूक्रेन का यह भी बताया कि उसने फौजियों को ले जा रहे एक रूसी विमान को तबाह कर दिया।

Russia Ukraine Battle

रूस ने 24 फरवरी तड़के अपने फौजियों को यूक्रेन पर हमला करने की अनुमति दे दी। इसके बाद से यूक्रेन में विनाशकारी मंजर है। यूक्रेन पर रूस के हमले (Russia Ukraine Battle) का आज तीसरा दिन है। राजधानी कीव में फायरिंग की आवाजें सुनाई दे रही हैं और लोगों में दहशत का माहौल है।

जानें किसे कितना नुकसान

रूस के आक्रमण (Russia Ukraine Battle) का आज तीसरा दिन है, इस बीच दोनों ओर से शहीद हुए जवानों को लेकर अलग-अलग सूचनाएं सामने आ रही हैं. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यूक्रेन ने एक हजार से ज्यादा रूसी फौजियों को मार डाला है। प्रेसिडेंट वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि इस युद्ध में उनके 137 फौजी मारे गए।

तो वहीं, यूके ने युद्ध में मृतकों को लेकर एक अलग आंकड़ा जारी किया है जिसके मुताबिक जंग में 450 रूसी फौजी मारे गए हैं. यूक्रेन से 194 लोगों की मृत्यु हुई है जिसमें 57 आम लोग शामिल हैं।

 

Related News