Russia Ukraine War: रूस में घुसकर यूक्रेन ने की जबावी कार्रवाई, ऑयल डिपो को कर दिया तबाह

img

मास्को। बीते एक महीने से अधिक समय से चल रही यूक्रेन और रूस के बीच जंग (Russia Ukraine War) थमने की बजाय और तेज होती जा रही है। रूस के हर हमले का यूक्रेन मुंहतोड़ जवाब दे रहा है। इस बीच रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगया है कि उसने उसके देश में घुसकर हमला किया है। रूस का कहना है कि यूक्रेन ने उसकी सीमा के 25 मील अंदर तक आकर उसके तेल डिपो पर हमला किया है।

Russia Ukraine War

बता दें कि रूस का ये दावा ऐसे समय में आया है जब जानकारों ने पिछले दिनों ही इस बात की आशंका जता दी थी कि रूस खुद अपने इलाकों पर कुछ अटैक (Russia Ukraine War) दिखावे के लिए करा सकता है और यूक्रेन पर आरोप इसका आरोप लगा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक रूसी अधिकारी याकेस्लाव ग्लाडकोव का कहना है कि ये हमला यूक्रेन के दो सैन्य हेलिकॉप्टरों के माध्यम से किया गया।

रूस ने आरोप लगाया है कि उसके बेलगोरोद शहर में दो यूक्रेनी हेलिकॉप्टर घुसे और उन्होंने S-8 रॉकेट्स से उसके आयल डिपो पर हमला किया। अगर रूस द्वारा किया जा रहा ये दावा सही है तो दूसरे विश्व युद्ध के बाद ऐसा पहला मौका है जब रूस में किसी देश ने एयरस्ट्राइक की है। बताया जा रहा है कि यूक्रेन ने जिस तेल डिपो पर अटैक किया है, उसका संचालन रूस की सरकारी कंपनी रोजनेफ्ट करती है। (Russia Ukraine War)

इस यूक्रेनी हमले में कंपनी के दो वर्कर भी जख्मी हो गए हैं। फ़िलहाल यूक्रेन ने अब तक रूस के इस दावे को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि रूस के इस दावे पर पश्चिमी देश सवालिया निशान उठा रह हैं। गौरतलब है कि बीते सप्ताह देश से निर्वासन का दंश झेल रहे रूसी राजनेता ने दावा किया था कि पुतिन सरकार खुद ही रूस के कुछ स्थानों पर हमले करा सकती है और यूक्रेन पर आरोप मढ़ सकती है। (Russia Ukraine War)

ऐसा करके वह दुनिया को ये संदेश देने का प्रयास करेगी कि यूक्रेन ने आक्रामकता दिखाते हुए उसके इलाके में हमला किया है। ऐसे में उसका यूक्रेन पर हमला करना गलत नहीं है।(Russia Ukraine War)

फिर बढ़े कोरोना केस, गोवा के BITS Pilani कालेज में 24 छात्र संक्रमित, बंद हुई Offline Classes

Related News