img

छत्तीसगढ़ में सना खान के मर्डर के मिस्ट्री सुलझाने की जगह उलझती जा रही है। पुलिस ने हत्या के आरोपी सना के पति और उसके साथी को अरेस्ट कर लिया है। मगर सना की लाश नहीं मिलने से पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। पुलिस ने अब सना के शव की जानकारी देने वालों के लिए इनाम की घोषणा कर दी है।

मामले में पुलिस ने सना के पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पति अमित साहू ने सना खान की हत्या कर हिरन नदी में शव फेंकने की बात कही थी। जिसके बाद नागपुर पुलिस के मानकापुर थाना टीआई शुभांगी वानखेड़े, डीसीपी राहुल मदने जबलपुर पहुंची। जबलपुर पुलिस के साथ शव को हिरन नदी में तलाश किया गया। कई दिनों की तलाश के बाद भी अबतक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कई दिनों तक शव की तलाश हिरन नदी में की, मगर शव पुलिस के हाथ नहीं लगा।

वहीं अब नागपुर पुलिस ने सना के शव की जानकारी देने वाली के लिए इनाम की घोषणा की है। सना के शव को ढूंढने वाले को नागपुर पुलिस ने 1 लाख का इनाम देने का एलान किया है। सना खान हत्याकांड मामला अब पुलिस के लिए एक बड़ी गुत्थी बन गया है। जिसे सुलझाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। 

--Advertisement--