img

22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला को विराजमान किया गया। अब तक लाखों लोग रामदर्शन की आस में अयोध्या आ चुके हैं। राम मंदिर के लिए बढ़ चढ़कर दान भी दिया जा रहा है। पहले 10 दिनों में राम मंदिर को 12 करोड़ का दान मिल चुका है। राम मंदिर के लिए ऑनलाइन माध्यमों से भी दान दिया जा रहा है।

रामभक्त रामलला के दरबार में दिल खोलकर दान कर रहे हैं। राम मंदिर के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दान दिया जा रहा है। 23 जनवरी को राम मंदिर आम भक्तों के लिए खुलने के बाद से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। बीते 10 दिनों में रामलला को करीब 12 करोड़ रुपए का दान मिला है। अकेले 22 जनवरी को राम मंदिर में 3.17 करोड़ रुपए का दान मिला।

वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम आया

11 फरवरी को सीएम योगी सहित सारे बीजेपी विधायक रामलला के दर्शन करेंगे। नवनिर्मित राम मंदिर के वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम तैयार हो गया है। नए मंदिर में प्रथम उत्सव के रूप में 14 फरवरी को वसंती पंचमी मनाई जाएगी। इसमें मां सरस्वती की पूजा की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। राम मंदिर में साल भर में 12 प्रमुख त्योहार और उत्सव मनाए जाने हैं।