अनुशासनहीनता के चलते इन तीन सपा नेता पार्टी से निष्कासित

img

लखनऊ। हाल ही में समाजवादी के जिलाध्यक्ष राशिद मालिक के साथ बदसलूकी करने के मामले में पार्टी हाई कमान का चाबुक तीन सपाइयों पर चला है पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने एक महिला समेत तीन पूर्व पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

akhilesh yadav sp leader

गाजियाबाद के समाजवादी पार्टी के जिला संगठन के पूर्व पदाधिकारियों को निष्कासित किया गया है, उनमें सपा महिला सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि चौधरी व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मुरादनगर संजीव चौधरी व कार्यकर्ता श्रीमती आशा सचदेवा हैं। इन्हें अनुशासनहीनता, अभद्र व्यवहार एवं पार्टी की छवि धूमिल करने की साजिश के कारण समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया है।

VIDEO : भाजपा का श्वेत-पत्र झूठ की किताब , शिक्षामित्रों के साथ धोखा कर रही है सरकार-AKHILESH YADAV

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी में राशिद मालिक द्वारा नई कार्यकरिणी घोषित किए जाने के बाद पार्टी के कुछ लोग उनपर पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगा रहे हैं। शुक्रवार को भी कुछ कार्यकर्ताओ ने ना केवल पार्टी कार्यालय पर इसको लेकर धरना दिया था बल्कि राशिद मलिक के साथ उनकी तू -तू मैं -मैं भी हुई थी। इस करवाई को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

Related News