उपचुनाव से पहले सिंधिया को BJP में मिली बहुत बड़ी जिम्मेदारी, 22 लोग टीम में शामिल

img

नई दिल्ली॥ भाजपा ने उपचुनाव की जोरों शोरों से तैयारियां शुरू कर दी हैं। 24 विधानसभा सीटों में प्रभारियों की नियुक्ति के बाद अब BJP के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उपचुनाव के लिए संचालन समिति और प्रबंध समिति का ऐलान किया है। ये दोनों समितियां उपचुनाव में संचालन और प्रंबधन का काम देखेंगी। संचालन समिति में सिन्धिया (Jyotiraditya Scindia) को भी शामिल किया गया है।

सिन्धिया (Jyotiraditya Scindia)को पहला बार BJP की किसी समिति में शामिल किया गया है। BJP में शामिल होने के बाद ये पहला मौका है जब सिन्धिया (Jyotiraditya Scindia) को पार्टी ने कोई जिम्मेदारी दी है। जिन 22 सीटों पर इलेक्शन होना है उसमें से 16 सीटें ग्वालियर-चंबल संभाग की हैं। सिन्धिया (Jyotiraditya Scindia) इस उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सबसे बड़े चेहरे हैं।

पढि़ए- केंद्र को कांग्रेस की सलाह, सोनिया बोली- इस योजना के जरिए करें लोगों की सहायता

संचालन समिति में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत, नरेन्द्र सिंह तोमर, सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) सहित 22 नेता शामिल हैं। इस समिति में सिन्धिया (Jyotiraditya Scindia) की बुआ और मध्यप्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) भी शामिल हैं।

s

Related News