BJP में शामिल हुए सिंधिया ने खोली पोल, कहा- कांग्रेस ने तोड़े सबके सपने

img

नई दिल्ली॥ ग्वालियर राजघराने के ज्योतिरादित्य सिंधिया बुधवार को आधिकारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा की उपस्थित में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा परिवार में जगह देने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और होम मिनिस्टर अमित शाह का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि जीवन में कुछ मोड़ आते हैं, जो जीवन बदल देते हैं। राजनीति जनसेवा के लक्ष्य का माध्यम होना चाहिए। ये काम कांग्रेस में पूरा नहीं हो रहा। वहां पर सही नेतृत्व का कोई महत्व नहीं है। इसके अलावा वर्तमान में कांग्रेस पार्टी वो नहीं रही जो पहले थी। भारतीय जनता पार्टी ने मुझे जनसेवा का मंच प्रदान किया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संबोधन में कहा कि जीवन में कुछ मोड़ आते हैं जो जीवन को बदल देते हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के मंच से कहा कि मध्य प्रदेश में एक सपना हमने पिरोया था। जब वहां कांग्रेस की सरकार बनी थी। लेकिन 18 महीने में वो सारे सपने बिखर गए। चाहे वो 10 दिन में किसानों की कर्जमाफी की बात कही गई लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिल पाए हैं।

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज वो पार्टी नहीं रही जो पहले थी। मन दुखी है। जनसेवा के लक्ष्य की पूर्ति आज उस संगठन के माध्यम से नहीं हो पाती। वहीं कमलनाथ की सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में तबादला उद्योग चल रहा है।

पढि़ए-खून से लहूलुहान युवक को देख अखिलेश यादव ने ड्राइवर से कहा- मेरी गाड़ी से इसे अस्पताल ले जाओ

अखिल भारतीय कांग्रेस पहले वाली कांग्रेस नहीं रही। कांग्रेस जमीनी वास्तविकता से दूर है। कांग्रेस में नए लोगों को मौका नहीं मिलता। मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने 18 महीने बाद भी अपने वादे पूरे नहीं किए। आज भी किसानों को बीते फसल का बोनस नहीं मिल पाया और न ही किसानों को ओलावृष्टि से खराब हुई फसल का मुआवजा दिया गया।

Related News