img

यूपी के संभल जिले में एक युवक चोरी छिपे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंच गया। मगर उसकी प्रेमिका के परिजनों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों को पकड़ने के बाद परिवार ने कुछ ऐसा किया कि अब हर ओर चर्चा हो रही है। लड़की के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और उनकी शादी करा दी।

जोड़े को रंगे हाथ पकड़ने के बाद लड़की के परिवार ने लड़के के परिवार को मौके पर बुलाया और पंचायत बुलाई। पंचायत में फैसला होने के बाद गांव के कुछ प्रमुख लोगों को बुलाकर शादी कराई गई। रात में एक-दूसरे को हार पहनाकर शादी की रस्म पूरी की गई।

रजपुरा थाना क्षेत्र के बरौरा गांव का रहने वाला शख्स सोमवार को सीधे जुनावई थाना क्षेत्र के गांव खेरिया उत्तम स्थित अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया। मगर लड़की के परिजनों ने उसे बच्चे के साथ घर में पकड़ लिया और हंगामा काटा।

इस मामले की जानकारी जैसे ही गांव वालो को मिली तो आसपास के लोग भी इकट्ठा होकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद युवक के खिलाफ कार्रवाई कर उसे पुलिस को सौंपने की बात कही गयी। मगर ग्रामीणों ने लड़के के परिवार को मौके पर बुलाने के लिए कहा।

तत्पश्चात, लड़की के परिवार ने लड़के पक्ष के कुछ लोगों को बुलाया और कई घंटों के बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। जहां पंचायत में फैसला होने के बाद रात में लड़का-लड़की की शादी करायी गयी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

--Advertisement--