शादी में दुल्हन की यह हरकत देख लोगों ने दबा ली दांतों तले उंगली

img

नई दिल्ली। जब से सोशल मीडिया का ज़माना आया है तब से उस पर शादी ब्याह के खूब वीडियो वायरल हो रहे हैं। कई बार यह वीडियो काफी मजेदार होते हैं, तो कई बार बेहद हैरान करने वाले होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक दुल्हन धुएं से छल्ला बना रही है। वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग दुल्हन के हिम्मत की दाद दे रहे हैं।वहीं कुछ लोग दुल्हन की जमकर बुराई कर रहे हैं और कह रहे हैं कि भारतीय शादियों में ऐसा कृत्य शोभा नहीं देता है।

marriage

बता दें कि भारतीय शादियों में रस्मों रिवाजों का विशेष ध्यान रखा जाता है। हमारे यहां दूल्हा-दुल्हन रिश्तेदारों के साथ बैठकर पंडित का बताये अनुसार तमाम रस्मों को पूरा करते हैं। हालांकि अब कई लोग मॉडर्न हो गए हैं और सोच भी बदल गई हैं, लेकिन अगर कोई दुल्हन अपनी ही शादी में स्मोक करें तो यह किसी को जल्दी नहीं पसंद आता। यही कारण है कि इंटरनेट पर लोग इसे नापसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर अपनी आपत्ति दर्ज करा रहे हैं।

 

हालांकि वीडियो को अगर ध्यान से देखा जाये तो पता चलता है कि दुल्हन स्मोकिंग नहीं कर रही है बल्कि उसे कुछ खाने के लिए दिया गया है जिसे खाने के बाद उसके मुंह से धुआ निकलने लगता है। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा हुई कि दुल्हन जैसे ही स्टाइल में धुआं उड़ा रही होती है तो दूल्हा धीरे-से दुल्हन को ऐसा न करने का इशारा करता है।

Related News