इस देवी को सीधी आंखों से देखने से चली जाती है आंखों की रोशनी, जानिए राज

img

नई दिल्ली: यहां पूजा का विशेष महत्व है। चंपावत जिले में पहाड़ों की श्रृखंलाओं के बीच स्थित मां वरही देवी का मंदिर बेहद अनूठा है। मां को प्रसन्न करने के लिए खून बहाने की भी परंपरा है। इतना ही नहीं अगर कोई मां को सीधी आंखों से देख ले तो उसकी आंखों की रोशनी चली जाती है।

पत्थर युद्ध के लिए प्रसिद्ध

मां के इस दर पर कभी कोई खाली हाथ नहीं जाता। आपको बता दें कि यह मंदिर यहां हुए ‘बगवाल’ यानी पत्थर युद्ध के लिए भी मशहूर है। इसका इतिहास सदियों पुराना है। कहा जाता है कि इस मंदिर का संबंध महाभारत काल से भी है।

पुरुष बलि दी जाती है:

मां वाराही देवी मंदिर में ‘चंपा देवी’ और ‘लाल जीभ महाकाली’ की मूर्तियां स्थापित की गई हैं। कहा जाता है कि मंदिर के पास रहने वाले स्थानीय जाति महार और फरत्याल के लोग बारी-बारी से नर बलि चढ़ाकर माता को प्रसन्न करते थे।

Related News