Up kiran,Digital Desk : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर ठंड और मौसम की गंभीर स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश और चेतावनी दी कि कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
राज्य में बढ़ती कड़ाके की ठंड के चलते ICSE, CBSE, यूपी बोर्ड और अन्य बोर्डों के साथ क्लास 12 तक के सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को हर जिले में फील्ड में सक्रिय रहने, अलाव और कंबल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए।
साथ ही, उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी रैन बसेरों में आवश्यक सुविधाओं का पूरा इंतजाम होना चाहिए, ताकि ठंड से पीड़ित लोगों को राहत मिल सके।
_1422704118_100x75.png)
_1041888447_100x75.png)
_1733708191_100x75.png)
_1672727718_100x75.png)
_324587786_100x75.png)